नीमच। जिला चिकित्सालय में आज दिलीप पिता नागू प्रजापत की इलाज के दौरान मौत हो गई। दिलीप की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति सगराना का निवासी है। 7 अप्रैल को दिलीप बीमार होने के चलते जिला चिकित्सालय में भर्ती हुआ था। उसके हाथ पर दिलीप सिंह जाधव लिखा हुआ है। नीमच कैंट पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है। जिला चिकित्सालय स्थित पुलिस चौकी द्वारा बताया गया है कि जिस किसी व्यक्ति को इसकी जानकारी हो वह चौंकी अथवा अस्पताल पर संपर्क कर सकता है। दिलीप का शव शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखा हुआ है।