BREAKING NEWS
KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गैस सिलेंडर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल गंधर्व, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : दौड़ा नीमच, गूंजा फिटनेस का संदेश, 5.. <<     KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2024, 6:49 pm
NEWS :  भारतीय जनता पार्टी सामाजिक पखवाड़े के तहत ज्योतिबा फुले की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजित, पढे़ संजय खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। चित्तौड़गढ़ में  पावटा चौक स्थित ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद करते हुए नमन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में फैली अनेक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। नारी शिक्षा, विधवा विवाह और किसानों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले को पढ़ाकर देश की पहली महिला शिक्षिका बनाया और लड़कियों के लिए भारत की पहली पाठशाला पुणे में शुरू की। दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की थी। इसी समाज सेवा को देखकर वर्ष 1885 में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें महात्मा की उपाधि दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, कमलेश पुरोहित, संभाग मीडिया सह प्रभारी सुधीर जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक,  जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, कार्यक्रम संयोजक मुरली बाहेती, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना,पार्षद छोटू माली, शिव प्रकाश मंत्री, चन्द्र शेखर सोनी, लोकेश त्रिपाठी, विष्णु सेन, इंदिरा सुखवाल, मंजू पितलिया, तारावती धाकड़, कविता लालवानी, सुष्मिता गोस्वामी, शांतनु गुर्जर, मुकेश छिपा, कैलाश माली,शिव प्रजापत आदि उपस्थित रहे। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर समाज जनों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का भाजपा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE