नीमच। शहर में दोपहर की तेज गर्मी के बाद शाम को जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। शाम करीब 6.30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। इसके बाद देखते ही देखते झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया जो खबर लिखे जाने तक जारी रहा। वहीं जिले के कई क्षेत्रों में ओले गिरने के समाचार भी मिले हैं। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं नागरिकों को भी तेज गर्मी से निजात मिली।