BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 11:40 am
BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में गठबंधन का प्रचार रथ रवाना, चुनाव कार्यालय पर हुई सभा, बोले- इस बार जनता कांग्रेस को जिताना चाह रही, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्रसिंह यादव के पक्ष में गठबंधन का रथ कांग्रेस कार्यालय से रवाना हुआ। इसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नूरू उल हसन नूर एवं महावीर पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गठबंधन के सभी दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


प्रचार रथ को रवाना करने से पहले कांग्रेस कार्यालय में प्छक्प्। गठबंधन के नेताओं ने अपना संबोधन भी दिया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नूर उल हसन नूर ने कहा कि यह अभूतपूर्व अवसर है सभी पार्टियों के एक साथ आने का। सभी पार्टियां एक साथ इस बात के लिए दृढ़ निश्चय किए हुए कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी की विजय होना चाहिए और निश्चित रूप से विजय होगी। सीपीएम से विष्णु शर्मा ने कहा कि हमें यह समझने की जरूरत है कि यह किसी पार्टी के चुनाव का सवाल नहीं है और न ही सत्ता परिवर्तन का सवाल है। आज हम देख रहे हैं कि पिछले 10 सालों में देश को खाई में पहुंचा दिया है। हमारे देश में ऐसी विचार धारा शासन कर रही है, जिसने न सिर्फ लोगों के जीवन को बदतर बनाया है कि बल्कि हमारा देश हमारा संविधान भी खतरे में है।


सीपीआई के मनोहर मिरोठा ने कहा कि आउटपुट पॉजीटिव आ रहा है और यह किसी नेता से नहीं, जनता से आ रहा है। जनता कह रही है कि इस बार भी हमें 2019 को दोहराना है। ये हमारे लिए प्लस पाइंट है। मैं चाहूंगा कि हमारे साथी जो लगे हुए है कि और ताकत से काम करें और सक्रियता से करें। इस बार हम ढाई लाख पार कर दें कि उनकी दोबारा हिम्मत न हो कि चूनाव में आएं। गठबंधन के जिला संयोजक पुष्पराग ने कहा की पिछले भाजपा प्रत्याशी के 17 सालों में हर साल औसतन 35 हजार वोट का अंतर आ रहा है। यानी हर बार उनका वोट कम हो रहा है। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि देशभर में तानाशाही का जो शासन चल रहा है, निश्चित रूप से वो तो राम की बात कर रहे हैं, हमें तो खुद ही राम बनकर इन रावणों का, राक्षसों का संहार करना है। दलबदलू नेताओं का जरूर पर्दाफाश करना चाहिए, वे स्वार्थ के लिए इधर उधर होते हैं, उनका मुंह काला करना है।


कांग्रेस के हरिशंकर विजयवर्गीय ने कहा कि जिस उत्साह से कांग्रेस पार्टी ने सभी दलों को जोड़ा है, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। इस समय देश को बचाने की लोकतंत्र को बचाने की घड़ी है। 7 तारीख को पूरी ताकत से मतदान कराएं, निश्चित रूप से कांग्रेस प्रत्याशी की विजय होगी। शिवसेना के जिलाध्यक्ष धमेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी को हर जगह से हमें जिताना है। यही बीजेपी की हार रहेगी। बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक नायक ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस व अन्य दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE