BREAKING NEWS
SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 3:40 pm
BIG REPOER : कांग्रेस के सीनियर लीडर और विजयपुर विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल, श्योपुर में बोले-जितना विकास कराना चाहता था, वहां रहकर नहीं करा पाया, पढे़ खबर 

Share On:-

श्योपुर। कांग्रेस के सीनियर लीडर और विजयपुर विधायक रामनिवास रावत बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने श्योपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। उनके साथ मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी और करीब 2 हजार समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए हैं।


रावत ने कहा, श्हर किसी की इच्छा रहती है कि वह क्षेत्र की जनता के लिए कुछ करे लेकिन जितना विकास मैं चाहता था, नहीं करा पाया। अब बीजेपी में शामिल होकर क्षेत्र को प्रदेश की मुख्यधारा तक ले जाना चाहता हूं।श्


6 बार के विधायक रामनिवास रावत मुरैना लोकसभा सीट से सत्यपाल सिंह सिकरवार उर्फ नीटू ​​​​​​को टिकट दिए जाने से नाराज थे। वे पहले मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दिन बीजेपी में शामिल होने वाले थे, लेकिन तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनको किसी तरह मना लिया था।


विजयपुर से 8 बार चुनाव लड़ चुके हैं
रामनिवास रावत श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से छठवीं बार के विधायक हैं। अब तक विजयपुर से 8 बार चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें भाजपा के पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा और सीताराम आदिवासी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
रावत कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। वे मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से 2 बार लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।


राज्य सरकार में मंत्री बन सकते हैं
सूत्र बताते हैं कि रामनिवास रावत को लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। रावत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE