खरगोन। जिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर में दो सत्रों में बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सत्यवीर सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष रमेशचंद पाटीदार, लच्छीराम इंगले सहित जिला व ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विद्यालय को तीर्थ के रूप में विकसित करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर जारी कैलेंडर का विमोचन किया। इसे जिले की विभिन्न स्कूलों में भेजा जाएगा। संचालन राजेंद्र यादव ने किया।
जिलेभर की स्कूलों में पहुंचेगा कैलेंडर
प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद पाटीदार ने बताया कि बैठक में संघ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय स्तर पर ध्येय मंत्रों में झलकता भारत विषय पर आधारित कैलेंडर है। इसमें हमारे राष्ट्रीय संस्थानों के क्या ध्येय है, इसके माध्यम से यह जानकारी बच्चों व शिक्षकों तक पहुंचाई जाएगी।
दायित्ववान शिक्षक सम्मानित
हमारे बैठक के दूसरे सत्र में हमारे दायित्ववान शिक्षक किस तरह से अपना दायित्व निभा रहे हैं। वे रिटायरमेंट के बाद भी संगठन को सेवाएं देना चाहते हैं। ऐसे शिक्षकों को लेकर भी चर्चा हुई। यदि वह आगे संगठन के लिए काम करेंगे। फिलहाल दो शिक्षकों ने इसमें सहमति जताई है। उनका कार्यक्रम में सम्मान किया गया।