BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 5:54 pm
KHABAR : आचार संहिता का बहाना कर नगर पालिका आम जनता को कर रही है परेशान, नामांतरण व लीज नवीनीकरण के अटके प्रकरण- पोरवाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका नीमच में इन दोनों आचार संहिता का बहाना कर आम जनता के प्रकरण रोके जा रहे हैं। उक्त आरोप लगाते हुए पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने बताया कि नामांतरण आदेश हो या लिज नवीनीकरण या भवन निर्माण अनुमति नगर पालिका प्रदान नहीं कर रही है। जबकि परिषद की बैठक में सामान्य पार्षदों ने लिस्ट नवीनीकरण नामांतरण के समस्त प्रकरणों को हरी चांदी देकर आदेश देने के निर्देश दिए थे लेकिन आचार संहिता लगने से सभी काम रोके जा रहे हैं जो कि अनुचित है। इस प्रकार का आदेश भी नगर पालिका में नहीं है। आचार संहिता नगर पालिका चुनाव में लगती है तो समझ में आता है लेकिन विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव आचार संहिता का बहाना कर आम जनता को परेशान किया जाता है। जबकि मध्य प्रदेश शासन द्वारा 11 मई को मतदान के पहले ही लोक अदालत लगाई जा रही है जिसमें नगर पालिका के संपत्ति कर और जलकर शाखा की वसूली की जाएगी। पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने बताया कि इस प्रकार के अगर आदेश नहीं है तो नामांनतरण आदेश, भवन निर्माण अनुमति, नवीनीकरण के आदेश भी दिए जाए जिससे कि नगरपालिका की आय होगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करें। नगर पालिका में जन्म प्रमाण पत्र बन रहे हैं जल कल जमा हो रहा है संपत्ति कर जमा हो रहा है तो लिज नवनीकरण क्यों नहीं हो रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE