झालावाड़। गत दिनों हुई वारदातों से मीणा समाज में रोष व्याप्त हैं। झालावाड़ जिले से मीणा समाज प्रतिनिधि मंडल जयपुर पहुंचा और एडीजीपी जयपुर से संवाद किया। खानपुर में मीणा समाज के लोगों के घर हुई चोरी के संबंध एडीजीपी किशन सहाय से जयपुर पुलिस मुख्यालय पर मुलाक़ात की।
गत दिनों में खानपुर में महावीर बदनखेड़ी और ब्रजमोहन सांगाहेड़ा के घर तथा अकलेरा में मांगी बाई (अध्यापिका) के यहां हुई चोरी के संबंध में मीना समाज के प्रतिनिधि के रूप पप्पू लाल चंडालिया और रघुवीर खाताखेड़ी ने एडीजीपी किशन सहाय से ह्यूमन सिविल राइट की रक्षार्थ मुलाक़ात की। एडीजीपी ने मौके पर ही एसएचओ खानपुर को और साथ में एसपी ऋचा तोमर को दूरभाष के द्वारा दिए निर्देशित किया गया था। साथ ही उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया था। चोरों को पकड़ने के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। जल्द ही वारदातों में लिप्त आरोपियों का खुलासा किया जाएगा।