BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में उपचुनाव के बाद जनसुनवाई फिर.. <<     REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2024, 7:29 pm
KHABAR : उत्कृष्ट वानस्पतिक ज्ञान और सलाह कार्य के साथ आईएनओ पौधा बैंक क्षेत्र में कार्यरत संस्था ने किया ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पर्यावरण के लिए समर्पित आपकी पौधा संबधी आवश्यकता को निःशुल्क उपलब्ध कराने के साथ उत्कृष्ट वानस्पतिक ज्ञान और सलाह कार्य के साथ आईएनओ पौधा बैंक क्षेत्र में कार्यरत संस्था द्वारा 2 जून 2024 रविवार को ऑनलाइन सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमीनार में इंदौर के पर्यावरण मित्र और चंपांजली फाउण्डेशन के संस्थापक डॉ ऋतुराज टोंग्या मुख्य वक्ता थे। डा टोंग्या पेशे से चिकित्सक है, लेकिन जरा हटकर क्योंकि आपकी आपकी क्लिनिक में कोई निर्धारित चार्ज नही है और उन्होंने अपने क्लिनिक पर एक डिब्बे पर यह लिखकर रख दिया ष् पे बाय हार्ट ष् यानी जिसको अपने दिल से जितना पैसा देना है वह दे और कोई नही पूछेगा कितना दिया और क्यों दिया। उनकी सेवाओं में परामर्श के साथ दवाईयां इंजेक्शन और ओपीडी सर्जरीज सभी कुछ सम्मिलित है। सेमिनार में अतिथि स्वागत आई एन ओ जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सहसचिव सत्येन्द्र सक्सेना ने किया । सेमिनार की प्रस्तावना एवं अतिथि परिचय आई एन ओ पौधा बैंक संयोजक पुष्पलता सक्सेना ने प्रस्तुत की । डॉ टोंग्या ने कहा की पौधारोपण  फरवरी मार्च में करना श्रेष्ठकर रहता है क्योंकि उसके बाद वर्षा ऋतु तक पौधों की जड़े मजबूत हो जाती है और उसका पोषण भी अच्छे से हो जाता है । आपने बताया की उनकी संस्था वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खोदने की मशीन निरूशुल्क सेवा के रूप में उपलब्ध करवाती है । सेमिनार में निकिता सिंहल, महेश  शर्मा, एडवोकेट अशोक सक्सेना, भावना, चंद्रकांता दानगढ़,  एवं अन्य उपस्थित रहे । आभार आई एन ओ जिला संगठन के सरंक्षक एडवोकेट अजय भटनागर ने माना । उपरोक्त जानकारी आई एन ओ जिला प्रवक्ता नितिन सक्सेना ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE