चित्तौड़गढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जोगणिया माता क्षेत्र के सामरिया में वनपाल नाका क्षेत्र में वृक्षारोपण कर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। नाका प्रभारी नारायण सिंह, पूरणमल खटीक, रिंकू कुमार मीणा, यशवंत प्रजापत, व शंभू लाल आमेटा सहित गणमान्य जनों ने क्षेत्र में वृक्षारोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के बाद पक्षियों के पीने के पानी के लिए परिंदा भी लगाये गए।