BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में उपचुनाव के बाद जनसुनवाई फिर.. <<     REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2024, 4:29 pm
NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरुकता शिविर का आयोजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल ने किया पौधारोपण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महावीर नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव ने शिविर में उपस्थित गण को पर्यावरण संरक्षण के बारे में संदेश दिया तथा युवाओं से आह्वान किया कि आपके माध्यम से ही पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। साथ ही यह भी बताया कि व्यक्तिगत स्वार्थ को छोडकर आने वाले पीढ़ी को यह संदेश दें कि पानी का सीमित उपयोग करें और हमारा कर्तव्य है कि प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और प्रकृति को सम्मान दें, यह हमारे लिये वरदान है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह शपथ लें कि हम पर्यावरण का संरक्षण करेंगे।
शिविर के दौरान सचिव सुनील कुमार गोयल व संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण किया गया एवं अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए उपस्थितगण को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन महावीर नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के छीतरमल रांका ने,अध्यक्षता चांदमल बोकड़िया ने एवं आभार नवनीत मोदी ने व्यक्त किया।  शिविर के दौरान पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत, प्रोबोनो अधिवक्ता संदीप सेठिया, गिरीश दीक्षित एवं शांता चौधरी तथा अशोक सेठिया, ओंकार सिंह जी बाबेल, बसंती लाल मेहता, अभय संचेती, पारस पोखरना, नवल, एलएडीसी चीफ सावन श्रीमाली, पीएलवी दिलकुश खटीक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ की टीम आदि जन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE