चित्तौडगढ़। दो दिवसीय श्री शनिदेव महाराज की जयन्ति का आगाज बुधवार शाम से हो जाएगा। उदयपुर रोड़ सैथी स्थित श्री शनिदेव महाराज मन्दिर पर शनि जयन्ति महोत्सव हषोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर 5 व 6 जून को विविध आयोजन किये जाएंगे।
श्री शनिदेव महाराज मन्दिर सैथी के व्यवस्थापक लोकेश शर्मा ने बताया कि श्री शनिदेव महाराज की जयन्ति 6 जून गुरूवार को है। श्री शनिदेव जयन्ति महोत्सव के तहत 5 बुधवार रात्रि को श्री शनिदेव भगवान की प्रतिमा का अभिषेक व विशेष श्रृंगार किया जाएगा। गुरूवार सवेरे 7 बजे से हवन यज्ञ, अनुष्ठान प्रारम्भ होंगे। इसके पश्चात प्रातः 11ः00 बजे विशेष आरती की जाएगी। शनिदेव जयन्ति के अवसर पर गुरूवार को ही रात्री 7ः30 बजे से श्रीबालाजी मेवाड़ मित्र मण्डल चित्तौडगढ द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। शाम को 7ः30 बजे ही पुनः विशेष आरती की जाएगी। श्री शनिदेव जयन्ति के अवसर पर गुरूवार को सवेरे 10 बजे से रात्री 8 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री शनि जयन्ति सभी राशि के जातको के लिए विशेष फलदायी है। इस अवसर पर सभी जाति के जातकों को शनिभगवान के दर्शन करने चाहिए और अपनी श्रद्वा के अनुरूप दान करना चाहिए। न्याय के देवता शनिदेव इस बार शनि जयंती के अवसर पर सभी जातको के लिए उत्तम फलदायी रहेगें।
श्री शनिदेव जयन्ती महोत्सव हर वर्ष सैती उदयपुर रोड स्थित श्री शनिदेव मनाया जाता है। श्रीशनिदेव मन्दिर के महन्त स्व.ओमदत्त शर्मा की प्रेरणा से पिछले कई वर्षाे से आयेाजन किया जा रहा है। महन्त स्व.ओमदत्त शर्मा ने अपने जीवनकाल मे श्री शनि मन्दिर मे विकास के कई कार्य किए। गौ सेवा व ईश्वर सेवा को सिद्वान्त मानते हुए स्व.शर्मा ने अपना पूरा जीवन मन्दिर व गायों की सेवा मे ही व्यतीत किया। महन्त स्व.ओमदत्त शर्मा की कमी को कोई पूरा नही कर सकता है। श्री शनिदेव जयन्ती की पूर्व संध्या पर शनिवार के दिन भक्तगणो ने महन्तशर्मा को श्रद्वांजलि देते हुए उन्हें याद किया आगामी 2 दिवसीय शनि जयन्ती महोत्सव मे आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्वालु श्री शनिदेव महाराज मन्दिर सैती मे प्रभु का दर्शन करके लाभ उठाते हैं।