BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में उपचुनाव के बाद जनसुनवाई फिर.. <<     REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2024, 8:25 pm
KHABAR : पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर व गरुड़ एक्सप्रेस ने किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, मरीजों को मिला विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। साप्ताहिक समाचार पत्र गरुड़ एक्सप्रेस और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय कन्या शाला प्रतापगढ दरवाजा जीरन पर आयोजित चिकित्सा शिविर में 130 मरीजों ने परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। वहीं 37 मरीजों को उच्च जांच के एवं निःशुल्क उपचार हेतु उदयपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क वाहन सुविधा के साथ रैफर किया गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, नपा उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे,  गरुड़ एक्सप्रेस के सम्पादक राजेश लक्षकार, भाजपा मण्डल महामंत्री किशन अहिरवार, प्रेस परिषद जीरन के पूर्व अध्यक्ष हरिओम माली, प्रेस परिषद जीरन के सचिव दुर्गाशंकर भट्ट, भेरूसिंह राजपूत(पूर्व पार्षद),गीतांजलि मेडिकल के गोविंद पाटीदार ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। आयोजन के सहयोगी साथियों ने चिकित्सकों की टीम का पुष्पहार से स्वागत किया। शिविर में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र मुकाती, पार्षद प्रतिनिधि विकास सुथार, लोकेश पाटोदी, हेमन्त अहिरवार, अंतिम पंवार, दीपक बाँसखेड़िया और मुकेश धानका सहित कई साथियों ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग,चर्म रोग, नाक कान गला रोग, स्त्री प्रसूति रोग, वक्ष एवं क्षय रोग, जनरल मेडिसिन रोग,जनरल सर्जरी से संबधित रोगों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया। भर्ती किये गए मरीजो को निःशुल्क आने जाने रहने खाने की सुविधा प्रदान करते हुए निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE