चित्तौड़गढ़। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जेके सीमेंट वर्क्स निम्बाहेड़ा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ यज्ञेश गुप्ता, मेन्युफेक्चरीग हेड के कर कमलों द्वारा किया गया। मेन्युफेक्चरीग हेड गुप्ता ने पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी समर्पण भावना को प्रदर्शित किया और सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेके सीमेंट के यूनिट हेड आरबीएम त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे ज्यादा महिती आवश्यकता है और पर्यावरण से ही जीवन का संतुलन भी है। इसलिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना हम सब का कर्तव्य है।
जे.के. सीमेंट के मुख्य प्रबंधक मनीष तोषनीवाल ने बताया कि जे.के. सीमेन्ट ने इस वर्ष दस हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है तथा भविष्य में भी पर्यावरण के क्षेत्र में कम्पनी अग्रणी रहेगी तथा पर्यावरण सन्तुलन बनाये रखना हम सभी का प्राथमिक कर्तव्य होना चाहिये, जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित कर सकें।
इस अवसर पर जे. के. सीमेन्ट ववर्स निम्बाहेड़ा के अजय गर्ग कॉमर्शियल हेड, प्रभाकर मिश्रा- हेड एचआर एवं ईआर, राजेश सोनी टेक्नीकल हेड, यतेन्द्र शर्मा-खदान हेड, तुलसीदास सनाढ्य, दिलीप धाकड़, अजय दशोरा उधान विभाग, नीलेश शर्मा पर्यावरण विभाग, जे. के. सीमेन्ट श्रमिक संघ निग्बाहेड़ा के अध्यक्ष कल्याण सिंह व महामन्त्री, दिनेश राव सहित कई कर्मचारीगण उपस्थित थे।