सीतामऊ। बसई चंबल नदी में किसी युवक की डूबने की सूचना पर सीतामऊ थाना प्रभारी व पुलिस बल मौके पर पहंुचा है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उक्त युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया व शव को पोस्टमार्टम के लिये शासकीय अस्पताल सीतामऊ भेजा गया। उक्त मृतक नारायण सिंह निवासी लारनी का बताया जा रहा है।
मृतक नारायण सिंह निवासी लारनी का नदी के पास में खेत है। वह प्रतिदिन नहाने नदी में जाता था। आज भी संभवतः वह नहाने गया होगा तभी हादसे का शिकार हो गया।