खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बारात लेकर जा रहे दूल्हे और बारातियों पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद बारात थाने पहुंच गई। जहां लोगों ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की। हमले में दूल्हे समेत 15 से अधिक बाराती घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल थे।
दुल्हन के घर नहीं पहुंची बारात
घटना जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर महेश्वर थाना क्षेत्र के चोली की है. जहां ठाकुर समाज के लोग सजनीगांव में बारात लेकर जा रहे दूल्हे और बारातियों पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। दुल्हन के घर बारातियों के खातिरदारी के सारी तैयारी हो गई थी. दूल्हन भी दूल्हे के दीदार के लिए इंतजार कर रही थी, लेकिन बारात समय पर नहीं पहुंची।
अज्ञात बदमाशों ने किया बारातियों पर हमला
जानकारी के अनुसार दूल्हा बलराम पिता नारायण ठाकुर बारात लेकर श्रवण के घर ग्राम पंचायत गुजर मोहना के सजनी गांव के लिए निकले थे। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा दूल्हा और बारातियों के साथ गाड़ियां रोक कर लट्ठ और हथियार लेकर मारपीट की गई। जिसमें दूल्हा बुरी तरह जख्मी हो गया। साथ ही कविता, निशा अरुणा भी हमले में घायल हो गईं।