मंदसौर। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि नई पुलिस कॉलोनी के निवासी टीआई भीम सिंह देवड़ा का दुखद निधन हो गया है। वर्तमान में वे उज्जैन में पदस्थ थे। उज्जैन में ही उनका निधन हृदयाघात से कल रात को हुआ। देवड़ा का पार्थिव शरीर उज्जैन से मंदसौर लाया जा रहा है। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।