चित्तौड़गढ़। श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संस्थान के तत्वाधान और श्री जैन दिवाकर संग़ठन समिति, श्री जैन दिवाकर महिला परिषद, श्री जैन दिवाकर युवा परिषद, चित्तौड़गढ़ के संयोजन में खातर महल में बाल संस्कार शिविर 16 जून से 23 जून तक आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए राजेश सेठिया ने बताया कि श्रमण संघीय आचार्य प्रवर डॉ. शिवमुनि मसा की आज्ञानुवर्तिनी सरल आत्मा उपप्रवर्तनी महासाध्वी मंजुलाश्री मसा की सुशिष्या आगम रसिका साध्वी रत्ना प्रेक्षाश्री मसा आदि ठाणा 4 के पावन सान्निध्य में बाल संस्कार शिविर आयोजित किया जायेगा।
जिसमें बच्चों को धार्मिक पढ़ाई, बच्चों को सुखी जीवन जीने की कला भी मसा द्वारा सिखाई जाएगी। 5 साल से अधिक उम्र के बच्चे शिविर में भाग ले सकते हैं। शिविर का समय सुबह 8.00 से दोपहर 12.00 बजे तक खातर महल चित्तौड़गढ़ में रहेगा।