BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2024, 12:30 pm
KHABAR : श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी कुकड़ेश्वर के मुखर्जी चौक पर रामलीला का आयोजन, काशी के प्रसिद्ध कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। रामलीला मंच में अयोध्या पहुंचकर राजा दशरथ से भगवान राम व लक्ष्मण को मुनियों द्वारा किये जाने वाले यज्ञ व मुनियों की राक्षसों से रक्षा हेतु दोनों पुत्रों की मांग पर राजा दशरथ घोर चिंता में पड़ जाते हैं। राज गुरु वशिष्ठ जी के कहने पर मुनि विश्वामित्र के साथ दोनों पुत्रों को भेजने व माता कौशल्या की आज्ञा व माता पिता के पुत्र मोह का वर्णन रामलीला मंचन में भाव विभोर करने वाला दृश्य के साथ ही दोनों राजकुमारों द्वारा ताडका वध का बहुत ही सुन्दर वर्णन किया गया। 
इसी क्रम में मारीच व सुबाहु वध के साथ मुनि रक्षा कर धर्म कार्य की रक्षा का संदेश रामलीला मंचन में दिया गया। उक्त रामलीला हिंदू संस्कृति एवं गौ रक्षा हेतु गौ माता को समर्पित रामलीला मंडल काशी के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी कुकड़ेश्वर के मुखर्जी चौक पर की जा रही हैं, जिसमें नित्य सैकड़ो महिला पुरुष बच्चे आज के सोशल मीडिया व मोबाइल युग में भी भारतीय संस्कृति अनुरूप रामलीला देखने पंहुच रहीं हैं। भव्य रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन हिन्दू मंच व जन प्रतिनिधियों के द्वारा महाआरती कर किया जा रहा हैं। दिनांक 10 जून से 18 जून तक चलने वाली जन जन की आस्था और श्रद्धा के केंद्र बिंदु श्री राम चरित्र मानस का सचित्र मंचन मुखर्जी चौक बस स्टैंड के समीप रात्रि 8.00 बजे से 11.00 तक नगर वासियों के सहयोग से हो रहा रहा है। जिसमें दिनांक 10 जून को राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति हेतु श्री विष्णु महा नारायण यज्ञ किया गया जिसमें दशरथ जी ने पुत्र प्राप्ति यज्ञ में वरदान स्वरूप यज्ञ से उत्पन्न देवता द्वारा फल दिया गया राजा ने फल अपनी सभी रानियों को दिया वरदान स्वरूप राजा को श्री राम, लक्ष्मण, भरत, संतुग्यन चार पुत्रों की प्राप्ति व जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गत रात्रि को मुनि आगमन ताड़का मारिच  सुब्राहू वध आज रात्रि 12 जून को सीता स्वयंवर का शानदार मंचन किया जाएगा। वहीं कल 13 जून लक्ष्मण परशुराम संवाद व 14 जून राम राज्याभिषेक एवं राम वनवास 15 जून सूर्पनखा नकछेदन एवं सीता हरण 16 जून सबरी राम भेंट राम हनुमान मिलन बाली वध 17 जून लक्ष्मण शक्ति 18 जून मंगलवार कुंभकरण मेघनाथ रावण वध एवं राम राज्याभिषेक का शानदार मंचन होगा। उक्त जानकारी हिंदू जागरण मंच ने देते हुए सभी धर्मावलंबियों से रामलीला के आयोजन में पहंुचने का अनुरोध किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE