चित्तौडगढ़। माहेश्वरी समाज के स्थापना दिवस महेश नवमी के शुभ अवसर पर आयोजित किए जा रहे 11 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव-2024 के विभिन्न कार्यक्रमों में बेडमिन्टन प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को जिला क्लब में हुआ।
प्रभारी लोकेश सोनी ने बताया कि समापन समारोह सीए अर्जुन मूंदडा, नगर सभाध्यक्ष राकेश मंत्री, महामंत्री शैलेन्द्र झंवर, भरत माहेश्वरी, अशोक कलंत्री, मुकेश सोमानी, दिनेश हेड़ा, जगदीश नामधराणी, भरत लड्ढ़ा, पीयूष काबरा, लोकश जागेटिया आदि के आतिथ्य में हुआ।
प्रतियोगिता के अण्डर-15 छात्र वर्ग में कार्तिकेय जागेटिया प्रथम, अनय मूंदडा द्वितीय, छात्रा वर्ग में आर्या ईनाणी प्रथम, धनश्री काबरा द्वितीय, छात्र युगल में कार्तिकय जागेटिया व अनय मूंदड़ा की जोडी प्रथम, हर्षित नामधराणी व अर्णव नुवाल की जोडी द्वितीय रही। 15 से 30 वर्ष आयु पुरुष वर्ग में शिवम जागेटिया प्रथम, आदित्य झंवर द्वितीय, युगल में शिवम जागेटिया व अमन आगाल की जोडी प्रथम तथा आदित्य झंवर व नीलेश मालू की जोडी द्वितीय रही। 30 से 50 वर्ष आयु पुरुष वर्ग में लोकेश जागेटिया प्रथम, पीयूष काबरा द्वितीय, महिला वर्ग में वन्दना भण्डारी प्रथम, अंजली माहेश्वरी द्वितीय, युगल में लोकेश जागेटिया व पीयूष काबरा जोड़ी प्रथम, कृष्णगोपाल हेड़ा व सुधीर जागेटिया जोडी द्वितीय रही। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एकल में सुनील गगरानी प्रथम, दिनेश हेड़ा द्वितीय, युगल में लोकेश सोनी व सतीश ईनाणी जोड़ी प्रथम, दिनेश हेड़ा व जगदीश नामधराणी जोड़ी द्वितीय रही। मिक्स युगल में लोकेश जागेटिया व दीपाली माहेश्वरी की जोड़ी प्रथम, दिनेश हेड़ा व अंजली माहेश्वरी की जोड़ी द्वितीय रही।