BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2024, 6:30 pm
NEWS : विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में बजरंग दल व मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद के आवहान पर संपूर्ण देश भर में विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम के अंतर्गत आज चित्तौड़गढ़ में भी प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौपा गया। जिसमें मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा सरकार से मुख्य रूप से माँग की गई कि जिस तरह से जिहादियों द्वारा हिंदू लड़कियों को निशाना बना कर और नाम बदल कर पहले दोस्ती और फिर ब्लैकमेल करने का जो जिहाद चल रहा है, उसे पूर्णतः रोकने के लिए आज एक सख़्त क़ानून की आवश्यकता है। ज्ञापन में मांग की गई सरकार जल्द से जल्द लव जिहाद पर क़ानून बनावे। दूसरा ज्ञापन बजरंग दल द्वारा वैष्णो देवी यात्रियों पर आतंकवादियों द्वारा किए गया कायरता पूर्ण हमले के विरोध में दिया गया। इससे पहले कलेक्ट्री चौराहे पर विरोध प्रदर्शन व नारे बाजी की गई एवम् आतंकवाद का पुतला फूंका गया । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए किशन पिछोलिया ने कहा है कि जम्मू कश्मीर पर तीर्थ यात्रियों पर पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला सरकार और प्रशासन के ऊपर कलंक है साथ में चुनौती भी है। इस कायरतापूर्ण  हमले में जो भी ताकते चाहे बाहरी हो या अंदरूनी हो इनका पता लगाकर सख्त से सख्त सजा दें ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृति ना हो पाए। नगर सह मंत्री अभिनन्दन काबरा ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार शीघ्र सख़्त क़ानून बनाए और देश में होने वाली समस्त धार्मिक यात्राओं को सुरक्षा प्रदान करे  अन्यथा सरकार के विरोध में बजरंग दल देश भर मे सड़को पर उतरेगा । इस दौरान विहीप प्रांत प्रचार प्रमुख अनिल चतुर्वेदी ज़िला अध्यक्ष मनोज सोनी ज़िला मंत्री मदन त्रिपाठी ,दिलीप बारेगामा बजरंग दल के योगेश दशोरा,मनोज साहू , रोहित सिंह,मोहित अरोड़ा ,किशन सिंह,दीपक ,सतपाल सिंह, घनश्याम सुखवाल, ब्रजेश राठौर,श्रवण सोनी,अमित मीणा,भगवती लाल, बलराम मुंदड़ा,गोपाल छिपा, विजय जगेटिया, हरीश गुरनानी, गोपाल शर्मा अविनाश शर्मा व  मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी से राधा काबरा,दीपिका छिपा,शिवानी साहू,उषा राँधड़, शीला भराडिया, प्रियंका नारायणिवाल, उषा शर्मा, सुनीता चाश्टा,भूमिका टेलर, कशिश टेलर,गीता झँवर, अलका मुंदड़ा,सुनीता पूंगलिया, सरिता भराडिया और अनेक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE