मंदसौर। 9 जून को वैष्णो देवी दर्शन को गए श्रद्धालुओं से भरी यात्री बस में हुए आतंकी हमले का देशभर में विरोध हो रहा है। बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कहा- जम्मू-काश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं। हिन्दुओं को आतंकी लगातार निशाना बना रहे हैं। यह सब पाकिस्तान के इशारे पर किया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दें। इन्हें सरंक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी तत्वों पर भी कठोर कार्रवाई हो।