नीमच। शहर के कमल अग्रसेन भवन में आज रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स वरिष्ठ पेंशनर्स को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने रेलवे के क्षेत्र में मोदी सरकार और सांसद सुधीर गुप्ता की उपलब्धियां के बारे में बताया। कार्यक्रम में पांच वरिष्ठों का सम्मान किया गया। बताते चलें कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित होता है। इसके अलावा पेंशनर्स प्रतिमाह अपनी समस्याओं को लेकर नीमच के गांधी वाटिका में बैठक का आयोजन भी करते हैं। आज के सम्मान कार्यक्रम में डॉक्टर रंजना सिंहल,वी आर चंदनानी, डॉ बी एल मेहता, के एल गोसर, विवेक शर्मा, दिनेश चारण,अनिल परमार, कैलाश व्यास, सत्यनारायण सेठी,जगमोहन कटारिया और बड़ी संख्या में रेलवे के पेंशनर्स मौजूद रहे।