मनासा। मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भाटखेड़ी निवासी एक ही परिवार के दो लोगों की रतनगढ़ के समीप बुधवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार भाटखेड़ी निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्य रतनगढ़ सामाजिक कार्य्रकम में गए थे। दोपहर में वापस घर लौटते समय रतनगढ़ के समीप नाले के पास ट्रेक्टर और बाइक की जबरदस्त भिडंत हो गई। घटना में राजू पिता रमेश रेगर उम्र करीबन 26 वर्ष, ललिता पति राजू रेगर उम्र 23 व 4 वर्षीय बालिका रक्षा व सागर पति रमेश चंद्र रेगर उम्र 50 वर्ष गम्भीर घायल हो गए। वहीं कालू पिता राजू रेगर उम्र करीबन 7 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी घायलों को थाना 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल नीमच लाया गया। जहां इलाज के दौरान सागर बाई पति रमेश चंद्र रेगर की जिला अस्पताल में मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अचानक हुई घटना से परिवार में मातम छा गया।