BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2024, 11:41 am
KHABAR : माहेश्वरी युवा संगठन की माहेश्वरी प्रीमियर क्रिकेट लीग का अंतिम दिन, विनीत चिनू अजमेरा व दामोदर परवाल (मनीष नवाल) की टीम के बीच हुआ रोचक मुकाबला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित माहेश्वरी प्रीमियर क्रिकेट लीग का अंतिम व फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया, जिसमंे अतिथि के रूप में समाज अध्यक्ष सुरेश अजमेरा, सचिव नवीन गट्टानी, जिलाध्यक्ष सुनील गगरानी, सचिव अनिल दरक, लक्ष्मीकांत राजू दरक, मुकेश अजमेरा, अशोक सोनी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबला विनीत चिनू अजमेरा विरुद्ध दामोदर परवाल (मनीष नवाल) की टीम के बीच 10-10 ओवर का मैच खेला गया। मैच काफी रोमांच से भरा रहा, जिसमें दर्शक भी काफी अति उत्साहित रोमांचित रहे। मनीष नवाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी की एवं 56 रन बनाकर विरोधी टीम को जीत के लिए 57 रन का लक्ष्य दिया। उसके बाद विनीत चीनू अजमेरा की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 7वें ओवर में ही मैच कशमकश के बाद अपनी मुट्ठी में कर लिया। फाइनल मैच की विजेता टीम में कप्तान विनीत अजमेरा, पराग सारड़ा, अमन मंत्री अजय झंवर, अक्षत आगार, एकांश तापड़िया, आनंद मंडोवरा, पार्थ सोनी टीम के सदस्य थे।
विजेता टीम को ट्रॉफी पुरस्कार अतिथियों द्वारा दिया गया एवं फाइनल के मैन ऑफ द मैच अक्षत आगार रहे एवं मैन ऑफ द सीरीज विनीत अजमेरा रहे। उपरोक्त जानकारी माहेश्वरी युवा संगठन संरक्षक मनोज माहेश्वरी, अध्यक्ष कपिल सोनी माहेश्वरी, सचिव नितेश मंडोवरा कालू एवं शुभम माहेश्वरी द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE