BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2024, 11:39 am
KHABAR : धूमधाम से मनेगा महेश नवमी का पर्व, प्रभात फेरी और अभिषेक के साथ होगा शंखनाद, वाहन रैली व चल समारोह रहेगा आकर्षण का केंद्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। माहेश्वरी समाज नीमच द्वारा अपने समाज का उत्पति दिवस यानी की महेश नवमी का पर्व बड़े धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों को मूर्त रूप देने में माहेश्वरी समाजजन जुट गए हैं। 
माहेश्वरी समाज नीमच के अध्यक्ष सुरेशचंद्र अजमेरा,सचिव नवीन गट्टानी व प्रवक्ता दीपक मुंदड़ा ने सामूहिक रूप से जानकारी देते हुए बताया की 15 जून को मुख्य रूप से समाज का 5157वा वंशोतप्त्ति दिवस महेश नवमी पर्व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। जिसका शंखनाद 15 जून को प्रातः 05 बजे तिलक मार्ग स्तिथ श्री राम मंदिर से निकलने वाली प्रभात फेरी से होगा। तत्पश्यात प्रातः 08 बजे श्री राम मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से अभिषेक किया जाएगा। जिसके बाद प्रातः 09.30बजे से माहेश्वरी भवन नीमच से भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसमें माहेश्वरी समाजजन शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे कालानी हॉल,माहेश्वरी भवन में पारितोषिक वितरण किया जाएगा। वही कार्यक्रम की श्रृंखला में महिला मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता व युवा संगठन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। तत्पश्यात 12.30 बजे से 02 बजे तक सहभोज का कार्यक्रम आयोजित होगा,इसके बाद शाम को 05 बजे माहेश्वरी भवन से चल समारोह बैंडदृबाजे व ढ़ोलदृढमाके के साथ निकलेगा। वही समाज के पदाधिकारियों ने बताया की रात्रि में  शोभायात्रा के पश्चात माहेश्वरी भवन में मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें नीमच जिला माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष सुनील गगरानी, मप्र पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष बाबूलाल डागा व मप्र पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा मंत्री अजय  झंवर आदि मुख्य अतिथि के रूप में मंचासिन रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE