BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2024, 5:04 pm
KHABAR : नीमच में रक्तदान को लेकर नागरिकों में दिखा खासा उत्साह, स्पष्ट तौर पर नजर आई जागरूकता, कलेक्टर हुआ सैकड़ों यूनिट रक्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में रक्तदान को लेकर यहां के नागरिकों में एक खास उत्साह और जागरूकता स्पष्ट तौर पर नजर आती है। यह बात एक बार फिर विश्व रक्तदान दिवस पर सामने आई है। 
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस ब्लड बैंक पहुंच कर बड़ी संख्या में समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से रक्तदाताओं ने ब्लड डोनेट किया। स्वैच्छिक रक्तदाता भी पहुंचे। भारत विकास परिषद, लखेरा लक्षकार समाज नीमच, ज्योति दिव्यांग सेवा संस्था ने रक्तदान के मामले में उल्लेखनीय सक्रियता दिखाई। आज नीमच में 80 यूनिट और विक्रम जन सेवा ट्रस्ट द्वारा 107 यूनिट ब्लड कलेक्शन किया गया। अक्षय ब्लड हेल्प लाइन और अक्षय बलदेवा फाउंडेशन ने रक्तदाताओं का स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। दिव्यांगजनों ने ब्लड डोनेट कर और रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग देकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। कुछ पति-पत्नियों ने साथ में रक्तदान कर विशेष उत्साह प्रदर्शित किया। 
इस अवसर पर ब्लड बैंक के कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र सिंह राठौड़ और स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही। रक्तदान शिविर में नवीन अग्रवाल, किशोर बागड़ी, अमित वया, धर्मेंद्र गर्ग, आशीष बंग, विकास गोयल, राम प्रकाश बलदेवा, तुलसीराम मेघवाल, मोहम्मद अकबर, सोनू बैरागी, सुरेश पाटीदार, माधु और समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने ब्लड डोनेशन हेतु मौजूद लोगों को शपथ भी दिलाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE