BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 3:26 pm
KHABAR : नीमच पशु चिकित्सालय के उप संचालक अपनी सेवाएं मुस्तैदी के साथ दें, गो सेवा समिति के सदस्यों ने उठाई मांग, विधायक परिहार को सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। बेजुबान घायल और बीमार गौ वंशों के उपचार के लिए नीमच पशु चिकित्सालय के उप संचालक अपनी सेवाएं मुस्तैदी के साथ दें। इस बात की मांग करते हुए गौ सेवा समिति के सदस्य आज विधायक दिलीप सिंह परिहार को ज्ञापन देने भाजपा के तपोभूमि कार्यालय पहुंचे। गौ सेवा दल के सदस्यों का कहना था कि पशु चिकित्सक डॉक्टर केके शर्मा जो की वेटरनरी चिकित्सालय में सेवारत है, उनको गोवंश के घायल या बीमार हो जाने पर जब किसी नागरिक द्वारा फोन किया जाता है तो वे गौ सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। डॉ केके शर्मा गौ सेवा समिति के सदस्यों से कहते हैं कि मेरा नंबर आम नागरिक को क्यों दिया गया। लाचार गौ वंश के उपचार के लिए डॉक्टर के के शर्मा को अपना नंबर दिए जाने को लेकर आपत्ति रहती है। उनका कहना है कि आइंदा मेरा नंबर किसी को दिया गया तो मैं तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई करूंगा। ज्ञापन में विधायक दिलीप सिंह परिहार से मांग की गई है कि घायल गोवंशों के इलाज हेतु डॉक्टर के के शर्मा और पशु चिकित्सालय के कर्मचारी को उचित दिशा निर्देश दिए जाएं। ज्ञापन के तुरंत बाद विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मोबाइल पर डॉक्टर के के शर्मा को तुरंत निर्देश दिए और गोवंश के इलाज के लिए आवश्यक खर्च की राशि देने का आश्वासन भी दिया। ज्ञापन देते समय सोहनलाल छाजेड़, राजू गोस्वामी, पार्थ जोशी, अमन वर्मा, मितेश अहीर, रितिक खाताबिया, प्रथम केथवास, मोहित बदलानी, अरविंद लोट, प्रणब नामदेव और गौ सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE