BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 4:00 pm
KHABAR : श्री रामानंद आश्रम गुफा मंदिर भोपाल में श्रीराम महायज्ञ, अच्छी बारिश के लिए महायज्ञ में दी आहुतियां, माखन चोरी लीला का मंचन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में 9 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ चल रहा है। इसमें शुक्रवार को ब्राह्मणों समेत 51 यजमानों ने भोपाल समेत पूरे देश में आगामी दिनों में अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए आहुतियां दीं।


महायज्ञ में 1000 आहुतियां श्रीराम सहस्त्र नामावली की शामिल थीं। पांच दिवसीय यज्ञ में विभिन्न मंत्रों से 3 लाख 60 हजार आहुतियां दी जानी हैं।


यज्ञ के तीसरे दिन भी हजारों भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। वहीं शाम को वृंदावन की मंडली ने महारासलीला में श्रीकृष्ण की माखन चोरी से लेकर उनकी कई बाल लीलाओं का संगीतमय मंचन किया।


मंडली के प्रभावी मंचन से लीला देख रहे भक्तों ने कई बार करतल ध्वनि के साथ ही राधा स्वामी के जयकारे लगाए। पं. विष्णु राजौरिया के आचार्यत्व में सुबह गोमाता और अन्य देवी-देवताओं की पूजा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE