BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 4:04 pm
KHABAR : नीमच में माहेश्वरी समाज ने उत्साह व उमंग साथ मनाया आराध्य देव भगवान महेश का 5157 वां वंशोपत्ति दिवस, निकाली विशाल वाहन रैली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में माहेश्वरी समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान महेश का 5157 वा वंशोपत्ति दिवस महेश नवमी का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। आज महेश नवमी के अवसर पर नीमच में माहेश्वरी समाज द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई। माहेश्वरी भवन से निकली विशाल वाहन रैली विजय टॉकीज चौराहा, ज्ञान मंदिर, राम मंदिर, जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, बारादरी, कमल चौक, टैगोर मार्ग, महेश सर्कल होते हुए पुनः महेश्वरी भवन पर पहुंच कर समाप्त हुई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष युवक युवतियां शामिल हुए। 

बताते चले कि महेश नवमी के उपलक्ष में माहेश्वरी समाज द्वारा 7 जून से 15 जून तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महेश्वरी प्रीमियर क्रिकेट लीग, सुपरस्टार डांसिंग प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित की गई। राष्ट्रीय संत डॉक्टर पंडित मिथिलेश जी नागर के मुखारविंद से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन हुआ। आज भव्य और विशाल वाहन रैली के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत विजेताओं और प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरण किया गया। 

इन कार्यक्रमों में माहेश्वरी युवा संगठन की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर सुरेश अजमेरा, नवीन गट्टानी, कपिल माहेश्वरी, सुनील गगरानी, नितेश मंडोवरा, शुभम माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, नितेश गट्टानी, मनीष नवाल, वैजयंती तोतला, शारदा गट्टानी, दीपाली सोनी, गरिमा माहेश्वरी, वृंदा माहेश्वरी और माहेश्वरी युवा संगठन व माहेश्वरी समाजजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE