BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2024, 4:13 pm
KHABAR : ऐतिहासिक रहा यादव महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह, स्थानीय टाउन हॉल में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को दिए पुरूस्कार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। यादव समाज में कई बहुमुखी प्रतिभाएं हैं जो की शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेलकूद के क्षेत्र सहित सामाजिक गतिविधियों में अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दे रही हैं। ऐसी ही प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को स्थानीय टाउन हॉल में अयोजित किया गया। जिसमें 8वी, 10वी, 12वी, सनातक, स्नातकोत्तर कक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली प्रतिभाओं साथ ही जिला व राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदशर्न करने वाली प्रतिभाओं सहित विगत 2 वर्षाे में शासकीय, मल्टीनेशनल कम्पनी में अच्छे स्थान पाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। प्रतिभाओ को सम्मानित करने का यह दौर प्रात 10 बजे से सायं 05 बजे तक निरंतर चलता रहा। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन को समाजजनों ने मिलकर सफल बनाया। 

आयोजन में बतौर मुख्य अथिति के तौर पर नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, पुर्व नपा अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, यादव महासभा अध्यक्ष पवन कुंगर, पुर्व यादव महासभा अध्यक्ष रतनलाल कर्णिक, यादव कम्युनिटी सेंटर अध्यक्ष चंदन सिंह हरित, कमल सगर, अखाड़ा प्रमुख मुकेश पारूआ, शाखा सभा अध्यक्ष रमेश भटनागर, समाज के वरिष्ठ प्यारेलाल चौहान, नरेश भंरग, विनोद प्लास, प्रताप प्लास सहित यादव युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुगंर, महासभा सचिव विकास भंरग, सुरज खूंआर, अमन भंरग, दिनेश चौहान, रामदयाल व्यास, इंदर सिंह जंयत, संजय सलोना, सुरेश सागर, सुरेश प्लास, हंसराज प्लास, प्रितम सागर, सावित्री बाई सलोना, अंजू यादव, कविता कुंगर, ममता जंयत, सावित्री बाई जौहरी, जमना बाई भटनागर, कार्यक्रम संचालन पुष्कर सिंह चौहान व आभार रवि गोयल ने माना तथा उक्त जानकारी यादव महासभा के जिला मीडिया प्रभारी अरूण यादव ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE