BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2024, 12:50 pm
BIG NEWS : राजस्थान का निम्बाहेड़ा और तेज रफ्तार बांद्रा-अजमेर एक्सप्रेस, जब हुई ये भयानक घटना तो पसर गया परिवार में मातम, रेलवे ट्रेक पार कर दूसरी ओर जा रहे थे पति-पत्नी और साली, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय पति-पत्नी और साली की मौत हो गई। तीनों रात्रि जागरण में जा रहे थे। इसी दौरान पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार पटरी के दूसरी ओर स्थित मंदिर में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इस कारण तीनों को ट्रेन का हॉर्न सुनाई नहीं दिया। मामला चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा का शनिवार रात 10 बजे का है। रविवार सुबह निंबाहेड़ा में पति पत्नी की अर्थी एक साथ निकली। शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मोहनलाल और उनकी पत्नी ललिता का अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक के बड़े भाई ने किया था जागरण का आयोजन-
निंबाहेड़ा सीआई राम सुमेर मीणा ने बताया कि मोची मोहल्ला निवासी मोहनलाल धोबी (50) पुत्र सूरजमल, पत्नी ललिता (45) और ललिता की बहन जयश्री (40) पत्नी सुरेश तीनों रात्रि जागरण में जा रहे थे। यह जागरण मोहन के बड़े भाई ने रेलवे ट्रैक के पास भैरूजी मंदिर में कराया था। तीनों अंडरपास से न होते हुए पटरी क्रॉस कर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही बांद्रा-अजमेर एक्सप्रेस (09653) आ गई। कुछ लोगों ने तीनों को आवाज लगाकर बताने की भी कोशिश की, लेकिन उनको सुनाई नहीं दिया।

पत्नी और साली की मौके पर मौत, पति ने रास्ते में तोड़ा दम-
हादसे में ललिता के हाथ पैर अलग हो गए। वहीं, साली की भी मौके पर ही मौत हो गई। मोहन लाल को लोग घायल हालत में हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर और अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों ने बताया कि मोहन के दो लड़के और दो लड़की है। एक लड़की की शादी हो गई है। वहीं जयश्री दो दिन पहले ही अहमदाबाद (गुजरात) से निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) आई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE