मनासा। मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जूना मालाहेड़ा में रविवार दोपहर 3 बजे करीब कूलर सफाई करते समय करंट लगने से एक 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जूना मालाहेड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक अतुल उर्फ रविराज पिता नानूराम बंजारा रविवार दोपहर अपने घर पर कूलर की साफ सफ़ाई कर रहा था। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। कूलर सफाई के दौरान अचानक युवक को करंट लग गया और मौके पर ही बेसुध होकर गिर गया। घर के आसपास रहने वाले पड़ोसी सहित परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उक्त युवक को थाना मनासा थाना 108 एंबुलेंस की मदद से मनासा के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मनासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लेते हुए युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों के सुपूर्द किया।