कुकड़ेश्वर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मनासा नीमच रोड पर रविवार देर रात 8.30 बजे करीब बीएसएनएल टावर के सामने रोड पर चलते हुए ट्राले पीछे से दो बाइक सवार व्यक्ति ट्राले में जा घुसे। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची कुकडेश्वर डायल 100 पायलेट राहुल मालवीय खाती, एएसआई तेरसिंह ने दोनों घायलों को डायल हंड्रेड की मदद से उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कारूलाल पिता प्रभुलाल रावत उम्र 33 वर्ष निवासी रूपपुरा व राजू पिता शिवलाल सेन उम्र 35 वर्ष निवासी कुकडेश्वर में गंभीर घायल हो गए। कालूलाल रावत के एक पांव पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया। वहीं राजू के मुंह और सिर में गंभीर चोटें आई। मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार के बाद दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया गया।