BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2024, 12:31 pm
KHABAR : नगर पालिका ने किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन, शुरूआत में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, फिर किया इनका सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पानी की बचत और संचय करना बहुत आवश्यक है। पानी के महत्व को समझने पर ध्यान देना होगा। केवल सीमेंट की बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी करने से काम नहीं चलेगा। वृक्ष लगाने का काम तेज गति से चलाया जाए। बावड़ी, तालाब, कुएं और पुरानी जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का काम किया गया है। 

यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने नीमच में किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नगर पालिका द्वारा आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में कही। कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं द्वारा किलेश्वर महादेव मंदिर के गेट से कलश यात्रा निकालकर हुई। कलश यात्रा के बाद भगवान महादेव का अभिषेक किया गया। 

इस अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन का अभियान आने वाले समय में बहुत उपयोगी साबित होगा। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रगति के दौड़ में हम पर्यावरण को भूल गए हैं। आने वाले समय में 11000 पौधारोपण का हमारा लक्ष्य है। 

बताते चलें कि जल गंगा समर्थन अभियान 5 जून पर्यावरण दिवस से प्रारंभ होकर 16 जून गंगा दशहरा तक चला। आज के कार्यक्रम में महाकाल की नगरी से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं, पर्यावरण के क्षेत्र और स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं और सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी अंकित जायसवाल, सीईओ गुरु प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर प्रीति सिंघवी, प्रभारी सीएमओ चंद्र सिंह धारवे, हेमंत हरित, छाया जायसवाल वंदना खंडेलवाल, राजेंद्र पहलवान मंचासीन रहे। 

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा उपस्थित जनों को संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE