झालावाड़। जिले के मनोहर थाना में भारतीय किसान संघ तहसील की बैठक नवीन कृषि उपज मंडी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बालचंद लोधा तहसील अध्यक्ष के द्वारा कि गई।
बैठक में अफीम किसानों की समस्या पर चर्चाएं की गई। तहसील सह मंत्री हरिमोहन मीणा ने बताया कि अफीम किसानों को भारत सरकार अफीम उत्पादन हेतु लाइसेंस जारी करती है, उत्पादन के बाद अफीम तो भारत सरकार जीवन रक्षक दवा बनाने के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार खरीद लेती पर उससे बचा हुआ डोडा चूरा 2016 से पहले राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ठेका पद्धति पर 125 रुपए प्रति किलो खरीदा जाता था। जिस राज्य सरकार ने बंद कर दिया वह किसानों का डोडा चुरा का नष्टीकरण का आदेश दिया हुआ। है। जिससे किसानों को काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
किसानों को ₹2000 प्रति किलो के हिसाब से डोडाचूरा का मुआवजा दिया जाए या फिर किसानों को अधिकार दे कि वह अपने खेत में ही उसको हकाई से नष्टीकरण कर दें जिसका वह स्वयं प्रमाण पत्र दें किसानों के ऊपर विश्वास किया जाए जिससे की भूमि की उर्वरता बढ़ेगी वह किसान शोषण मुक्त भी होगा।
तहसील मंत्री नेमीचंद लोधा ने बताया कि किसान अन्य फसलों का भंडारण सही से नहीं कर पा रहा है ऐसे में डोडाचूरा को सुरक्षित रखना भी मुश्किल होता है क्योंकि ऐसे किसान भी है जिनके कच्चे मकान होने की वजह से डोडाचूरा को मवेशी का जाते हैं या बारिश में भीग जाता है। ऐसे में सरकार के माफ डंडों के अनुसार डोडाचूरा को रखना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को डोड़ा चुरा का ₹2000 प्रति किलो के हिसाब से मुआवजा नहीं मिलता है तब तक नष्ट करने के आदेश को सरकार स्थगित करें। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलदार मोहन पंकज को मुख्यमंत्री के नाम निवास पर जाकर ज्ञापन दिया गया।
इस मौके पर जिला राजस्व प्रमुख राजेंद्र वर्मा,तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा तहसील मंत्री नेमीचंद लोधा, सह मंत्री हरिमोहन मीणा,अकलेरा तहसील मंत्री हेमन्त पारेता, तहसील उपाध्यक्ष बद्रीलाल लोधा, दुर्गा लाल, पप्पू लाल तंवर कामखेड़ा पंचायत प्रभारी रंग लाल मीणा, कन्हैयालाल नागर, नवल मीणा, बद्री लाल मेहर राजकुमार लोधा कृष्ण गोपाल, दुर्गा लाल शर्मा, रामचंद्र हरि ओम हीरालाल बेरवा, लालाराम, बिरम, रामप्रसाद, बद्रीलाल, बाबूलाल सहित कई किसान मौजूद रहे।