BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2024, 5:59 pm
NEWS : ग्राम बंबोरी में जणवा समाज विकास सेवा संस्थान की युवा शक्ति कार्यकारिणी के नेतृत्व में प्रथम वाद-विवाद प्रतियोगिता व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

जलोदा जागीर। निकटवर्ती बम्बोरी गाँव में जणवा समाज विकास सेवा संस्थान की युवा शक्ति कार्यकारिणी के नेतृत्व में प्रथम वाद-विवाद प्रतियोगिता व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गांव बम्बोरी के जणवा समाज के पंचायती भवन में शनिवार शाम को आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को द्वीप प्रज्वलित  कर अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। 
जानकारी देते हुए जणवा युवा कार्यकारिणी बम्बोरी के प्रचार-प्रसार मंत्री लोकेश जणवा ने बताया की मुख्य युवा शक्ति कार्यकारिणी के अध्यक्ष मुकेश जणवा टाइटेनियम के नेतृत्व में युवा कार्यकारिणी बंबोरी द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में मोबाइल फोन का दैनिक जीवन में उपयोग व हानियां के बारे में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें समाज के युवाओं के साथ प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में भाग लिया।  जिसमें रोहित जणवा प्रथम,सुहाना जणवा द्वितीय व तृतीय स्थान आरती जणवा रही। वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक गांव  के सेवानिवृत शिक्षक रमेश चंद्र मुंदड़ा व जगदीश चंद्र भराडिया, पटेल नंदकिशोर जणवा रहे। जिन्होंने प्रतियोगिता मैं समाज बंधुओ का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मोबाइल का दैनिक जीवन में उपयोग बड़ा है लेकिन इसे जितना बचा जा सके युवा पीढ़ी को बचना चाहिए। इसके दुष्परिणामों को ध्यान में रखते हुए कम से कम 18 वर्ष तक के युवाओं को मोबाइल से बचकर किताबों की ओर ध्यान देना चाहिए। मोबाइल के रेडिएशन से स्वास्थ्य पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। अतः सावधानी जरूर रखे। 

वाद विवाद प्रतियोगिता के बाद कक्षा 5वी, 8वीं, 10वीं व 12वीं के होनहारों का ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संपूर्ण कार्यक्रम युवा शक्ति कार्यकारिणी बम्बोरी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेश चंद्र जणवा,पटेल नंदकिशोर जणवा, ईश्वर जणवा उपाध्यक्ष ,लोकेश जणवा कोषाध्यक्ष ,जसवंत जणवा सचिव,अतुल जणवा संगठन मंत्री , कन्हैयालाल जणवा शिक्षा मंत्री ,श्यामसुंदर जणवा खेल मंत्री , लोकेश जणवा प्रचार-प्रसार मंत्री के साथ समाज के प्रतिभावन छात्र-छात्राएं, अभिवावक व समाज बंधु उपस्थित रहे। मंच संचालक ईश्वर जणवा ने किया। आभार शिक्षा मंत्री कन्हैया लाल जणवा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE