कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ स्थित औलिया मस्जिद में इदुल अज्हा की नमाज़ सोमवार प्रातः 08ः15 बजे अदा कर मुल्क में अमनों सुकून की दुआ की गई।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार औलिया मस्जिद के पेश ईमाम मोलाना अन्सारूल हक ने तिलावते कलामे पाक के बाद नात शरीफ व तकरीर पेश कर इदुल अज्हा की नमाज़ अदा कराई। सलातो सलाम के बाद मुल्क में अमनो सुकून व बाराने रहमत की दुआ की। बाद नमाज़ के दरगाह शरीफ स्थित मुख्य मज़ार पर चादर व फूल पेश किए। नमाज़ मे आस-पास के कई गांव के लोगों ने भी ईद की नमाज़ अदा कर गले मिलकर एक दुसरे को ईद की मुबारकबाद दी।