नीमच। एसपी ऑफिस पर सोमवार को जीव दया पशु प्रेमी संगठन के सदस्य व पदाधिकारी एकत्रित होकर पहुंचे। जहां उन्होंने जावद नगर में बीते 12 जून को श्वान को नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा रस्सी से बांधकर उसे पीटा गया था। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया सामने आया था। इससे पशु प्रेमियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
दरसल जावद के उक्त क्षेत्र के रहवासी कुत्तों के आतंक से परेशान थे। ऐसे में नगर परिषद की टीम कुत्तो को पकड़ने गई थी। लेकिन कार्रवाई के दौरान कुत्तों के साथ बर्बरता की गई। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के रहवासियों ने भी जावद थाने पर पहुंचकर ज्ञापन दिया था। उसी कड़ी में आज नीमच शहर में पशु प्रेमियों ने इस घटना में शामिल सभी लोगों के के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से पशु प्रेमियों ने कुत्तों को शेल्टर होम में भेजना और उनकी उचित देखभाल ओर उपचार करने की मांग की है।