BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2024, 8:11 pm
BIG REPORT : वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, सभापति मनोहर मोटवानी एवं अधिवक्ता दीपक पटेल ने किया 52वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली तैराकी टीम का सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हाल ही में इंदौर में दिनांक 5/6/24 से 7/6/24 को संपन्न हुई 28वीं मध्य प्रदेश ट्राईएथलोन प्रतियोगिता  एवं ग्वालियर में दिनांक 10/6/24 से 13/6/24 तक संपन्न हुई 52वी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता मैं स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा, ट्रायथलॉन में रिद्धि मयंक राठौड़ ने सब जूनियर गर्ल्स वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया , गर्व गंगवानी ने बॉयज सब जूनियर वर्ग में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया एवं भानु दीपक पटेल ने बॉयज मिनी वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया, डॉ मयंक राठौर, विशाल शर्मा एवं धीरेंद्र गहलोत का सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन रहा, 52वी राज्य स्तरीय तेराकी प्रतियोगिता जो कि ग्वालियर में संपन्न हुई उसमें नीमच ने 85 मेडल प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में पदक विजेता रहे सिद्धांत गोपाल सिंह जादोंन 05 मैडल ,कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल 13 मैडल , स्तुति अग्रवाल  मनीष चमड़िया 10 मैडल , विकास देवीसिह जाटव 04 मैडल , अस्मि मयंक कटारिया 05 मैडल, वनिष्का मुकेश चतुर्वेदी 09 मैडल ,लक्ष तेजप्रकाश धारवाल 06 मैडल , आरव वीरेंद्र शर्मा 02 मैडल , पृथ्वी गजेंद्र 01 मैडल , रुद्रांशी संजय गेहलोत 05 मैडल , आस्था नरेश् जोशी 04 मैडल , प्रथा गजेंद्र हरोड़ 05 मैडल् , सृष्टि गोपाल पोरवाल 03 मैडल , भव्या आशीष गोदावत 02 मैडल , कनिष्का संजय गेहलोत 03 मैडल , रिद्धि मयंक राठौर 02 मैडल , तृषा अभिषेक शर्मा 01 मैडल , इशिका मनोज फुलवारी 01 मैडल , सुनिधि सुधीर वालूजकर 01 मैडल , आयांश मदन सोनी 01 मैडल ,अभिषेक रिंकू जाटव 01 मैडल , शिवांश मुकेश चतुर्वेदी 01 मैडल  कुल - 85 मैडल जीत किया नीमच का नाम रौशन किया , 16/6/24 को कस्तूरी बाग में सम्मान समारोह एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि संतोष चोपड़ा मनोहर मोटवानी एवं दीपक पटेल रहे कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स मोटीवेटर एवं व्यवसाई राकेश कोठारी द्वारा किया गया, संतोष चोपड़ा ने अपने व्याख्यान में सभी खिलाड़ियों को यह आश्वासन दिया कि वह खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, मनोहर मोटवानी ने भी यह आश्वासन दिया कि वह भी प्रशासनिक स्तर पर खेल और खिलाड़ियों के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे एवं अधिवक्ता दीपक पटेल ने खिलाड़ियों को खेल के प्रति एकाग्र और अनुशासित होने जोर दिया।
स्विमिंग मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने भी टीम नीमच की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया एवं सारा श्रेय नीमच न पा को देते हुए बताया कि विपरीत परिस्थितियों में जब पानी की कमी है तब न पा अध्यक्ष ने पिछले साल के भरे पानी मे प्रेक्टिस की अनुमति दी यही मुख्य वजह रही टीम का रिजल्ट बेहतर रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE