नीमच। निर्जला एकादशी के अवसर पर नीमच में बावड़ी वाले बालाजी स्थित नीमच नरेश खाटू श्याम बाबा के दरबार में दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंदिर में खाटू श्याम की मूर्ति को भव्यता से श्रृंगारित किया गया है।
बताते चले कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को निर्जला एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी को सभी 24 एकादशी में सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इसे देवव्रत एकादशी, भीम सेनी एकादशी और पांडव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के पूजारी पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि आज एकादशी का व्रत सृष्टि के पालनहार विष्णु भगवान के लिए रखा जाता है। आज मां लक्ष्मी की आराधना भी की जाती है। निर्जला एकादशी के दिन की दान करने का बहुत महत्व माना गया है।
उल्लेखनीय की नीमच नरेश खाटू श्याम बाबा के दरबार को चमत्कारी स्थान का दर्जा दिया जाता है। आज के दिन श्रद्धालु खास करके यहां पहुंच रहे हैं। यहां सच्चे दिल से प्रार्थना करने वाले की मनोकामनाएं पूरी होती है। मंदिर के पूजारी ने बताया कि यहां के कई चमत्कार प्रसिद्ध है। एक खास वाकिये का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी के पिताजी को कैंसर था। उन्होंने सच्चे मन से स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उनका कैंसर रोग ठीक हो गया। इस प्रकार के कई किस्से यहां के मशहूर है।