BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2024, 12:31 pm
BIG REPORT : रेलवे समपार क्रमांक 141 पर आवागमन शीघ्र चालू करवाने की मांग को लेकर जनहित रक्षण समिति एवं रहवासियों ने सौंपा डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को ज्ञापन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलिया मंडी। रेलवे समपार क्रमांक 141 पर आवागमन पूर्णतः बंद कर दिया है। जिससे नगर की आधी आबादी सहित रहवासियों सोकड़ी, बही पिपलिया पंथ सहित लगभग 10-15 गांव के रहवासियों एवं प्रतिदिन आने जाने वाले व्यक्तियों, महिलाओं एवं स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना किसी सूचना के एवं वैकल्पिक मार्ग के बिना मरम्मत कार्य का बहाना बनाकर दिन में आवागमन अस्थाई रूप से बंद किया गया एवं रात्रि में पूर्ण रूप से मार्ग बंद कर दिया गया जो पूर्णत गलत है। यह मांग जनहित रक्षण समिति एवं रहवासियों ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को चौपाटी पर ज्ञापन सौंप उठाई है। 

रेलवे समपार के पास रेलवे ओवरब्रिज अभी निर्माणाधीन है पैदल मार्ग (सीढ़िया) अभी नहीं बनी है, ब्रिज पर लाइटिंग नहीं लगी है, नगर परिषद में हैंडओवर नहीं हुआ है न ही ब्रिज पूर्णतः बना है, कार्य अभी अपूर्ण है। साथ ही काफी लंबे समय से रेलवे समपार के समीप अंडरपास बनाने की मांग चल रही है, जिस पर आपने कई बार अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया था, फिर भी बिना अंडरपास बनाएं आवागमन बंद कर दिया है, जिससे क्षेत्रवासी काफी आक्रोशित एवं दुःखी है। यह विसंगतीपूर्ण निर्मित ओवरब्रिज बहुत बडे हादसे को निमंत्रण दे रहा है।

अतः आपसे अनुरोध है कि अंडरपास निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु आदेश प्रदान कर अनुग्रहित करें एवं जब तक अंडरपास नहीं बन जाता तब तक समपार क्र. 141 पर आवागमन चालू रखने हेतु संबंधित को निर्देशित करने की कृपा करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE