चित्तौड़गढ़। राजस्थान की प्रथम ब्रह्माकुमारी राधा दीदी जी की 17 वीं पुण्य तिथि मनाई जा रही है। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर प्रभारी राज योगिनी आशा दीदी ने बताया कि 20 जून को जोधपुर जिले के लोहावट गांव में एक संपन्न परिवार में जन्मी जिनके पिताजी पुलिस अधीक्षक थे। तीन पीढ़ी में एक ही बेटी थी और बहुत लाडली गुणवान थी जिन्होंने वनस्थली में से एलएलबी पढ़ाई करते हुए उन्होंने कई समाज सेवाएं की। बैंक की जॉब मैनेजर पद पर थी, धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी थी हर प्रकार से हर धर्म शास्त्र पड़े थे, गीता रामायण महाभारत जैसे सभी शास्त्रों में पारंगत थी उनको सभी पशु पक्षियों से अत्यंत प्रेम था। उन्होंने बताया कि 20 जून को ब्रह्म मुहूर्त से ही 16 घंटे तपस्या चलेगी 6 से 7 तपस्या होगी 7 से आठ ईश्वरीय महा वाक्य सुनेंगे और 8.00 आदरणीय दीदी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके संस्मरण सुनेंगे।