मनासा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरी खवासा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भगवान देवनारायण की कथा का आयोजन किया गया। जिसमें कथा वाचक पंडित रामनारायण जी धनगर के द्वारा हर दिन भगवान देवनारायण के अलग-अलग प्रसंगों और देवनारायण के चमत्कारों का कथा में वाचन किया गया। उनके बारे में बताया गया कि कैसे देव नारायण ने माता साडू को सपना दिया। कैसे अवतार लिया सभी प्रसंगों का पंडित राम नारायण जी धनगर अल्हेड़ वाले द्वारा अपनी क्षेत्र की भाषा मालवी में वाचन किया गया। जिसको सुनने देवरी खवासा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों ने पहंुच कथा का लाभ लिया। आज मंगलवार को सात दिवसीय कथा का समापन किया गया। देवनारायण भगवान की आरती कर महाप्रसादी वितरित की गई।