मनासा। शासकीय हाई स्कूल खड़ावदा में आज स्कूल चले अभियान अंतर्गत प्रवेश उत्सव मनाया गया। शासकीय हाई स्कूल खड़ावदा मंगलवार 18/6/24 को प्रवेश उत्सव मनाया गया, जिसमें कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि खड़ावदा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि परसराम जाट एवं उप सरपंच बलराम जाट तथा प्राचार्य दिलीप ग्वाला द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। प्रवेश उत्सव के प्रथम दिवस आज नवागत विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर स्वागत कर पुस्तकें वितरित की गई तथा बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि परसराम ने घोषणा करते हुवे कहा कि इस वर्ष कक्षा 10वी/9वी में 95 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 21000 तथा 92 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 11000 उनकी ओर से नगद पुरुस्कार दिया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बीएल मालवीय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।