चित्तौडगढ। पल्स पोलियो अभियान की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब पल्स पोलियो अभियान 23 जुन की बजाय 30 जुन को आयोजित किया जावेगा। डॉ ताराचन्द गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भीषण गर्मी एंव चिकित्सको के स्नात्कोतर परीक्षा होने से अभियान राज्य सरकार के निर्देशानुसार 30 जुन को आयोजित होगा। उन्होने बताया कि 30 जुन को बुथ स्तरीय एंव 01 व 02 जुलाई को घर-घर टीकाकरण किया जावेगा।