BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2024, 11:25 am
KHABAR : गुजरात के पावागढ़ में जैन प्रतिमाओं को तोड़ने की अभा जैन पत्रकार संघ ने की कड़ी निंदा, कार्रवाई की मांग को लेकर उठाई आवाज, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। गुजरात के पावागढ पर्वत में वहां के असामाजिक तत्वों ने जैन भगवानों की प्राचीन प्रतिमाएं को तोड़कर कचरे में फेंक दिया जो घोर निंदनीय कृत्य है, जिसकी अभा जैन पत्रकार संघ मध्य प्रदेश ने कड़े शब्दो मे निंदा की है।

उक्त जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के संस्थापक अध्यक्ष संजय लोढ़ा, संरक्षक हिम्मत मेहता, ऋतुराज बुडावनवाला, अध्यक्ष संदीप डाकोलिया, महासचिव शिरीष सकलेचा, सचिव संदीप जैन, मयंक बाफना, वरिष्ठ सलाहकार जवाहर डोसी, राजेश नाहर, उपाध्यक्ष अनिल नाहर, पंकज पटवा, संयुक्त सचिव अरुण बुरड़, संगठन सचिव विमल कटारिया एवं कुकडेश्वर ईकाई जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज खाबिया, नगर पत्रकार संघ अध्यक्ष सतीश खाबिया, प्रकाश एस जैन कुकडेश्वर, तरुण कीमती रामपुरा आदि ने बताया कि पावागढ़ की घटना एक सोची समझी साजिश है। यह सब वहां से जैनों के अस्तित्व मिटाने के लिए किया गया है। पावागढ में 2200 वर्ष प्राचीन जिनालय है और हज़ारों वर्षों का स्वर्णिम इतिहास है। इस घटना से जैन समाज आहत है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाकर सख्त कारवाई हो एवं सारी प्रतिमाएं फिर से वहां रिस्टोर की जाए। 

जैन पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जैन समाज एक अहिंसक समाज है। जो शांति का पक्षधर रहा है। वह अहिंसक जरूर है लेकिन कायर नहीं। आए दिन जिन मंदिरों की प्रतिमाओं को खंडित करना दुखद है। देश की सरकार व राज्य सरकारों को जैन तीर्थाे की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। महासचिव शिरीष सकलेचा ने बताया कि यदि इस मामले में ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया के नेतृत्व  में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध स्वरूप ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

संघ ने विहार के दौरान साधु संतों के साथ आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर भी चिंता जताई है। इस विषय पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। संघ के प्रचार सचिव नेमीचंद कावड़िया, गौरव दुग्गड, प्रदीप जैन, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विशाल बागमार, मनोज भंडारी, राजेंद्र सकलेचा, रतलाम जिला अध्यक्ष सुनील चोपड़ा, रजत सांड आदि सदस्यों ने भी पावागढ़ में मूर्तियों को खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE