नीमच। गर्ग नर्सिग होम नीमच के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष में शैल्बी हॉस्पिटल नरोडा एवं अग्रवाल समाज नीमच के सहयोग से विशाल निशुल्क ओपीडी कैंप का आयोजन होने जा रहा है।
जानकारी देते हुए वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विपुल गर्ग और बाल व नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता गर्ग ने बताया कि गर्ग नर्सिग होम हॉस्पिटल को 12 वर्ष पूर्ण होने पर एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में शैल्बी हॉस्पिटल नरोड़ा एवं अग्रवाल समाज नीमच के सहयोग से विशाल निशुल्क ओपीडी कैंप का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे कैंप जब से हॉस्पिटल खुला है जब से लगते आ रहे हैं। दिनांक 30 जून 2024 रविवार सुबह दस बजे से 1 बजे तक कैंप का आयोजन होगा।
कैंप में विशेषज्ञ डॉ. राहुल नाथाणर वरिष्ठ कार्डियाक सर्जन, डॉ असित भोयर वरिष्ठ एण्डोस्कोपीक स्पाईन सर्जन, डॉ उमंग सवाणी वरिष्ठ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन मौजूद रहकर अपनी सेवाएं देंगे। कैंप में विशेष सहयोग अग्रवाल समाज नीमच के अध्यक्ष ओम प्रकाश बंसल सचिव अशोक मंगल और कोषाध्यक्ष रघुनंदन गोयल का रहेगा। कैंप में पंजीयन कराने के लिये मोबाइल नंबर 6357676112, 9512049812 व 9827341724 पर सम्पर्क कर सकते हैं।