नीमच। गांव दारुखेड़ा से स्व. रतनलाल पाटीदार (भूत) के सुपुत्र व स्व. नानालाल के छोटे भाई व रामप्रसाद, रमेशचंद, केलाशचंद्र, मनोहरलाल के बड़े भाई एवं शिवनारायण के पिताजी व जयप्रकाश के दादाजी राधेश्याम पाटीदार (भूत) का आकस्मिक स्वर्गवास आज दिनांक 20 जून गुरुवार को सुबह हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.15 बजे गांव दारुखेड़ा में किया जायेगा। स्व. श्री राधेश्याम पाटीदार (भूत) बहुत अच्छे प्रतिष्टित, धार्मिक और मिलनसार व्यक्ति थे। जिसने भी यह समाचार सुना वो स्तब्ध हो गया। उनके अचानक निधन से गांव दारुखेड़ा व दारू सहित आसपास के समूचे ग्रामीण क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। उपरोक्त जानकारी पत्रकार रतन पंडित ने दी।