BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2024, 11:45 am
NEWS : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन, जिले के लिए सड़क सुरक्षा कार्य योजना तैयार करने, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले के लिए सड़क सुरक्षा कार्य योजना तैयार करने, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने एवं ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगाने, पेट्रोल पंप, होटलों द्वारा अनाधिकृत कट पर कार्यवाही करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई एवं पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के समाधान पर चर्चा की गई। साथ ही, गंगरार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 79 के ब्लैक स्पॉट के दुरुस्तीकरण हेतु एन.एच.ए.आई. के यातायात डाईवर्जन प्लान पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अवगत करवाया गया की अनेक ब्लैक स्पॉट पर समाधान की कार्यवाही चल रही है। इस संबंध में जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागो को 15 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।  
बैठक में जिले हेतु सड़क सुरक्षा कार्य योजना तैयार करने, जिले में घटने वाली बड़ी सड़क दुर्घटनाओं के लिए आपातकाल चिकित्सा योजना तैयार करने तथा जिले में दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने हेतु पुलिस तथा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन कार्यवाही की समीक्षा एवं कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा बैठक में की गई।
बैठक में नेशनल हाईवेज पर अनाधिकृत अव्यवस्थित एवं खतरनाक ढंग से पार्क किये वाहनो को हटाने के लिये राष्ट्रीय राजमार्ग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में चितौडगढ़ दुर्ग पर आवागमन व पार्किंग से सम्बंधित समस्याओं को दूर करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को पुलिस, नगर परिषद, यूआईटी को सम्मिलित कर एक कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए गए। 
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अभियंता राकेश कुमार सिंह, सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता बी पी सिंह, डीटीओ सुमन, उपाधीक्षक यातायात रामेश्वर, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक राजेंद्र सिंघल सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE